आज का राशिफल 1 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 01:43 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा साथ ही आज आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां दिलाने में सहायक रहेगा। आज मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाने का प्रयास करें, क्योंकि आपकी मेहनत और दूरदर्शिता अच्छे परिणाम दे सकती है।
उपाय- तांबे के बर्तन मंदिर में दान करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी भी प्रकार की कागजी कार्यवाही या दस्तावेज़ों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतें। बिना पूरी जानकारी के किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें और सभी आवश्यक बातों की अच्छी तरह जांच कर लें। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी कार्य में अस्थायी रुकावट आने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। ऐसे मामलों में धैर्य बनाए रखें और जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लेने से बचें।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज संतान से जुड़ी किसी समस्या के समाधान में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपके सहयोग, मार्गदर्शन और समझदारी से उनकी परेशानी का समाधान निकलेगा, जिससे परिवार में राहत और संतोष का वातावरण बनेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आपकी मेहनत और समर्पण के अनुसार अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नए कार्यों को लेकर आपका उत्साह बढ़ेगा और मन में कई नए एवं रचनात्मक विचार भी आएंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आर्थिक पक्ष में कुछ सीमाएं महसूस करेंगे और किसी महत्वपूर्ण निर्णय में छोटी सी चूक होने की संभावना भी रहेगी। इसलिए किसी भी बड़े फैसले से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करना उचित रहेगा।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल है। उन्हें अपने कार्यों में सफलता, सम्मान और प्रगति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यभार सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप समय का सही प्रबंधन और प्राथमिकताओं के अनुसार कार्य करने से आप अपनी जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभा पाएंगे।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपका ध्यान नई योजनाओं और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा। नए विचारों को अमल में लाने की प्रेरणा मिलेगी और सही योजना बनाकर आगे बढ़ने से अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। किसी यात्रा का योग भी बन सकता है, जो आपको मानसिक शांति और नई ऊर्जा प्रदान करेगा। यह यात्रा व्यक्तिगत, धार्मिक या कार्य संबंधी हो सकती है और आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद- फरोख्त से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सौदा अंतिम रूप ले सकता है। यदि आप इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तो दस्तावेजों की पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही निर्णय लें। आज नई योजनाओं, आत्मविश्वास और भाग्य के सहयोग से महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त करने की अच्छी संभावना है।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कार्यालय का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों को समय पर पूरा करने में आसानी होगी। टीमवर्क और सकारात्मक संवाद आपके लिए सफलता के नए अवसर लेकर आएंगे।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
