आज का राशिफल 9 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 01:00 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपको अपने सभी कार्यों को सावधानी और समझदारी से पूरा करने की जरूरत है। जल्दबाजी या लापरवाही से बचें, क्योंकि छोटी सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। संतुलित और सतर्क रहकर ही आप दिन को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, जिससे राहत और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे कई काम आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दांपत्य जीवन में आज थोड़ी अनबन या मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन चिंता की बात नहीं है, शाम तक परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। यदि आप धैर्य और समझदारी से काम लेंगे, तो रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपको सही दिशा दे सकती है और सफलता के रास्ते खोल सकती है। हालांकि आज कोई बड़ा नया फैसला लेने से बचना ही बेहतर होगा।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी आपके प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोशिश करें कि अपने कामकाज को समय पर पूरा करें, ताकि दिन बिना किसी तनाव के अच्छे से व्यतीत हो सके।
उपाय- हरा धनिया, हरी मूंग दाल, पालक, सेब, हरी सब्जियां खाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज आप परिवार या मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपका मन आध्यात्मिक गतिविधियों में लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल या जरूरतमंदों को दान देने का विचार भी बना सकते हैं, जिससे आपको आत्मिक शांति मिलेगी।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण डील आज फाइनल हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। साथ ही काम के सिलसिले में विदेश यात्रा की योजना बनेगी। यह यात्रा आपके करियर के लिए नए अवसर लेकर आएगी और आपके अनुभव को भी बढ़ाएगी।
उपाय-  “ॐ कें केतवे नमः” का जाप करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए प्रगति और सीख से भरा हुआ रहेगा। प्रतिष्ठित और अनुभवी लोगों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आपको कई नई व्यावसायिक जानकारियां प्राप्त होंगी। यह जानकारी आपकी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और काम में गति लाने में सहायक सिद्ध होगी।
उपाय- दूसरों पर बिना वजह गुस्सा न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके लिए सकारात्मक दिन रहेगा। पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है, इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण और ईमानदारी बनाए रखें। आपकी मेहनत और लगन का उचित परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में घर के बड़े बुजुर्ग आपके लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। उनका अनुभव और सलाह आपको सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेंगे।
उपाय- भाई के साथ अनावश्यक झगड़ा न करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News