आज का राशिफल 8 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 01:26 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव और खुशी लेकर आया है। जो व्यापारिक परिस्थितियां पहले नुकसान दे रही थीं, वे अब लाभ में बदल सकती हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रयासों से संतुष्ट रहेंगे और आपको प्रशंसा मिल सकती है। इसके साथ ही आपके पद, स्थान या जिम्मेदारियों में बदलाव होने की संभावना है, जो पदोन्नति के रूप में भी सामने आ सकता है।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपके विरोधी और छिपे हुए शत्रु कमजोर रहेंगे और आप उन पर नियंत्रण बनाए रखने में सफल रहेंगे। इससे आपको मानसिक राहत और सुरक्षा का अनुभव होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनको पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रह सकता है। अविवाहित लोग या प्रेम संबंध में जुड़े लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए विवाह जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। इस निर्णय में परिवार या मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा, जिससे आपको सही दिशा मिलेगी।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपके मन में शांति और संतुलन बना रहेगा, जिससे आप अपने निर्णयों को स्पष्टता के साथ ले पाएंगे। मानसिक रूप से स्थिर रहने के कारण आप अपने कार्यों पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। इससे परिवार के सदस्यों के बीच रिश्तों में भी मधुरता और विश्वास बढ़ेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आप व्यवसाय में पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपके काम में कैश फ्लो बढ़ेगा और व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। दांपत्य जीवन में आज प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार में सामंजस्य और खुशियों का माहौल बना रहेगा। अविवाहित लोगों को कोई अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपका दिन मिलाजुला रहने की संभावना है। दिन का बड़ा हिस्सा दोस्तों के साथ बिताएंगे जिससे आप हल्का व प्रसन्न महसूस करेंगे। किसी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां नए लोगों से मिलने और पुराने संबंधों को मजबूत करने का मौका मिलेगा।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज मेहनत का दिन रहेगा। उन्हें अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी मनोवांछित परिणाम मिल पाएंगे। आज आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा भय या चिंता महसूस करेगा, जिससे आत्मविश्वास में हल्की कमी आ सकती है।
उपाय- सात्विक भोजन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
