आज का राशिफल 16 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 01:00 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके रिश्तों और भावनात्मक जीवन के लिए बहुत ही सुखद और सकारात्मक रहने वाला है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप खुद को समर्थ और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। परिवार के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे। घर का माहौल प्रेम, अपनापन और एकता से भरा रहेगा, जिससे मानसिक शांति और संतोष मिलेगा। आपकी भावनाएं और अधिक सशक्त होंगी, जिससे आप अपने दिल की बात खुलकर व्यक्त कर पाएंगे। इससे रिश्तों में पारदर्शिता और नजदीकी बढ़ेगी।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल है। आज उनको अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान बनाए रखना बहुत जरूरी है। एकाग्रता के साथ किया गया प्रयास आपको परीक्षा और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन दिलाएगा।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यों में वृद्धि होगी और युवाओं को नई चीज़ें सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही पारंपरिक मूल्यों और संस्कारों के प्रति आपका विश्वास और मजबूत होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जो आपको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
उपाय- जौ दूध में धो कर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन व्यापार और करियर के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। आपको अपने काम में मनचाहे परिणाम मिलने की पूरी संभावना है, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे, जो आपके लिए नए अवसर लेकर आएंगे। यदि आप समझदारी से निर्णय लेते हैं, तो लाभ और विस्तार दोनों की स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आपकी कला और रचनात्मक क्षमताओं में निखार आएगा। बुद्धि और भाग्य के सहयोग से आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, जिस में आपको लाभ मिलेगा। जो महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, वे आज सुलझ सकते हैं।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में जा कर देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यक्तिगत मामलों में शुभता का प्रभाव बना रहेगा। जो भी कदम आप अपने निजी जीवन में उठाएंगे, वे सकारात्मक परिणाम देने वाले होंगे। आपसी विश्वास जीतने में आप सफल रहेंगे। यही विश्वास आपके रिश्तों की नींव को और मजबूत बनाएगा और लंबे समय तक स्थिरता देगा।
उपाय- तिल का तेल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और इससे आपके काम की गति बढ़ेगी। आप पूरे दिन सक्रिय और ऊर्जावान बने रहेंगे, जिससे अधिक कार्य संपन्न कर पाएंगे। आपकी उपलब्धियों में वृद्धि होगी और समाज व कार्यस्थल पर आपको सम्मान प्राप्त होगा। 
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जो परेशानियां पिछले कुछ समय से आपको चिंतित कर रही थीं, वे धीरे धीरे अपने आप कम होती नजर आएंगी, जिससे मन हल्का और शांत महसूस होगा।  मित्रों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News