आज का राशिफल 11 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अगर आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अपने पिता की राय अवश्य लें। उनका सुझाव आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है और निर्णय को और मजबूत बनायेंगे।
उपाय- तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, लाल चंदन या रोली मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। सकारात्मक सोच और ऊर्जा आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बनाएगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा, जिससे घर का वातावरण सुखद बना रहेगा।
उपाय- सुबह साफ पानी में चंद्रमा को ध्यान कर “ॐ सोमाय नमः” जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सामान्य लेकिन संभावनाओं से भरा रहेगा। पढ़ाई में मन तो लगेगा, लेकिन यदि आप अपनी पढ़ाई की रणनीति में थोड़ा बदलाव करें जैसे टाइम टेबल सुधारना, कठिन विषयों पर ज्यादा ध्यान देना या नए तरीके से पढ़ाई करना तो आपको करियर में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। छोटे-छोटे सुधार भविष्य में बड़ा अंतर लाने में मदद करते हैं।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान और संतुलित महसूस करेंगे। फिर भी, अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें समय पर भोजन, पर्याप्त नींद और थोड़ी शारीरिक गतिविधि आपको और बेहतर महसूस कराएगी।
उपाय- सिर ढक कर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन आपके करियर और व्यवसाय से जुड़े लंबित मामलों में तेजी लाने में मदद करेगा। जो काम अब तक अटके हुए थे या धीमी गति से चल रहे थे, उनमें अब गति दिखाई देगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी और आपकी मेहनत का असर साफ नजर आएगा।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार के साथ समय बिताने के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर कहीं घूमने या आउटिंग का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके मन को ताजगी देगा और पढ़ाई के तनाव को भी कम करेगा। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा।
उपाय- कपूर की टिक्की जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। युवा वर्ग यदि किसी परीक्षा या लक्ष्य की तैयारी कर रहे हैं, तो आज का दिन अपने प्लान को रिव्यू करने और उसे और प्रभावी बनाने के लिए उपयुक्त है। ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाकर फोकस बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रखना होगा। यदि आपकी दिशा साफ है, तो आप सही निर्णय ले पाएंगे और समय का बेहतर उपयोग कर पाएंगे। बिना स्पष्ट लक्ष्य के मेहनत करने से परिणाम उतने प्रभावी नहीं मिलते, इसलिए अपनी प्राथमिकताओं को तय करें और उसी अनुसार आगे बढ़ें।
उपाय- काली चीटियों को आटा दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। लोग आपके काम करने के तरीके, आपकी ईमानदारी और निर्णय क्षमता पर भरोसा जताएंगे। इससे न केवल आपके वर्तमान कार्य बेहतर होंगे, बल्कि भविष्य में भी नए अवसर आपके पास स्वतः आने लगेंगे।
उपाय- भाई के साथ अनावश्यक झगड़ा न करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News