आज का राशिफल 9 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापारिक दृष्टि से आपको थोड़ा अधिक सजग और सक्रिय रहने की आवश्यकता है। कामकाज में सामान्य गति बनी रहेगी, लेकिन इच्छित परिणाम पाने के लिए आपको पहले से अधिक मेहनत, धैर्य और एकाग्रता की आवश्यकता होगी। छोटे-छोटे कार्यों में लापरवाही भी बड़े असर डाल सकती है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझ कर लें।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपकी सक्रियता बढ़ेगी, नए संपर्क बनेंगे और काम में निरंतरता बनी रहेगी। यदि आप डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग करते हैं, तो अच्छे अवसर मिलेंगे और आपकी पहचान मजबूत होगी।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए स्थिति संतुलित दिखाई दे रही है। आपके अधीनस्थ कर्मचारियों या टीम के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा, जिससे कार्य समय पर पूरे होंगे। आप अपने नेतृत्व कौशल से टीम को सही दिशा देने में सफल रहेंगे।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। यदि आप किसी साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो आपसी तालमेल और विश्वास मजबूत बना रहेगा। साझेदारों के साथ पारदर्शिता और स्पष्ट संवाद आपके काम को और गति देगा। पुराने मतभेद यदि थे, तो अब उनके सुलझने की भी संभावना बन रही है।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में यदि आप नई योजनाएं बना रहे हैं या विस्तार की सोच रहे हैं, तो इस समय जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। पुराने कामों को व्यवस्थित करना, ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत करना और गुणवत्ता पर ध्यान देना आपको आगे लाभ देगा। आर्थिक मामलों में भी सतर्कता जरूरी है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और निवेश सोच-समझ कर करें।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सकारात्मक समय में विनम्रता बनाए रखना बहुत जरूरी है। सफलता के साथ अहंकार न आए, इसका ध्यान रखें। आपका सरल और सहज व्यवहार व्यक्तियों को आपके साथ जोड़े रखेगा और भविष्य में सहयोग दिलाएगा।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को चर्चाओं और बहसों में सक्रिय भाग लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। इससे न केवल आपके विचारों को नई दिशा मिलेगी, बल्कि आप दूसरों के अनुभवों से कुछ नया सीख पाएंगे।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज व्यापार में नए अवसर सामने आयेंगे चाहे वह नए प्रोजेक्ट हों, नए क्लाइंट्स या विस्तार की संभावनाएं। यदि आप इन अवसरों को समझदारी से पहचानते हैं और सही समय पर निर्णय लेते हैं, तो लाभ की स्थिति और मजबूत बनेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आपकी सूझबूझ और निर्णय लेने की क्षमता आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। कठिन परिस्थितियों में आप सही रास्ता चुन पाएंगे और इसी के कारण महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News