आज का राशिफल 7 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपको अपने फैसलों में संतुलन और समझदारी बनाए रखने की जरूरत है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय भावनाओं में बहने से बचें, क्योंकि आवेश में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। बेहतर होगा कि आप हर स्थिति को शांत दिमाग से समझें और तथ्यों के आधार पर ही सही निर्णय लें।
उपाय- भगवान विष्णु की सेवा करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन करियर में बदलावों के साथ खुद को ढालने वाला रहेगा। समय के अनुसार अपने काम करने के तरीके और सोच में लचीलापन लाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बदलावों से डरने के बजाय उन्हें अवसर के रूप में अपनाएं, इससे सफलता की राह आपके लिए आसान हो जाएगी।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपको अपने प्रियजनों की सलाह और सुझावों पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्षेत्र में नियमों और नीतियों को नजरअंदाज करने से बचें। परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। आपको लोगों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना चाहिए। आपको सलाह दी जाती है कि अनुशासन बनाए रखें और व्यवस्था पर जोर दें।
उपाय- गुड़ और चने का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आर्थिक मोर्चे पर आपको परिस्थितियों के अनुसार ही अपने व्यवसाय को संभालना और आगे बढ़ाना होगा। बदलती परिस्थितियों को समझते हुए लचीलापन अपनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से और पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेंगे, तो संभावित जोखिमों से बचते हुए अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यवसाय में किसी भी चीज़ के लालच में न पड़ें। जोखिम भरे कामों से बचें। अपनी सेहत से कोई समझौता न करें। अजनबियों से दूरी बनाए रखें। मृदुभाषी और विनम्र बनें। अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्वस्थ आहार अपनाएं।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि स्मार्ट वर्क भी उतना ही जरूरी है। सही रणनीति, सही समय पर लिया गया निर्णय और आधुनिक तरीकों का उपयोग आपको कमाई के नए रास्ते दिखायेंगे। नई सोच और तकनीक को अपनाने से आप अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न बरतें। संतुलित और पौष्टिक आहार लें, नियमित दिनचर्या अपनाएं और खुद को फिट रखने का प्रयास करें। अजनबियों से दूरी बनाए रखना और सतर्क रहना आज आपके लिए जरूरी होगा।
उपाय- काले तिल का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। युवा वर्ग अवसरों को पहचान कर उन पर सही तरीके से काम करेंगे, तो आज उनके लिए आर्थिक लाभ के नए द्वार खुल सकते हैं। आत्मविश्वास और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ना ही आज आपकी सफलता की कुंजी रहेगा।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आप किसी शोध, अध्ययन या गहन विचार से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज का दिन आपको नई जानकारी और अनुभव देने वाला साबित होगा, जिससे आपका ज्ञान और समझ दोनों में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News