आज का राशिफल 6 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपका झुकाव सामाजिक कार्यों की ओर अधिक रहेगा और आप दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। किसी सामाजिक संस्था या समूह के साथ जुड़कर कार्य करने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपको आत्मिक संतोष और समाज में सम्मान भी प्राप्त होगा। आपकी सक्रियता और सहयोग की भावना लोगों को प्रभावित करेगी।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। संतान के मामले में थोड़ी सतर्कता और संवाद की आवश्यकता है। यदि उन्हें पढ़ाई या शिक्षा से संबंधित कोई परेशानी आ रही है, तो उन्हें घर के बड़ों से खुलकर बातचीत करनी चाहिए। सही मार्गदर्शन मिलने से उनकी समस्या का समाधान संभव है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
उपाय- सार्वजानिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज युवाओं को तरक्की के नए रास्ते दिखाई देंगे। यदि आप किसी नई जिम्मेदारी या अवसर की तलाश में हैं, तो आज वह मौका मिल सकता है। सीनियर्स का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जो आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। उनके समर्थन से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जो आपके करियर को नई दिशा देगी।
उपाय- ज्यादा तला-भुना और शराब से बचें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने से मानसिक दबाव कम होगा और संतोष की भावना बनी रहेगी। इससे आपको आगे के कार्यों के लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भी मिलेगा।
उपाय- जौ दूध में धो कर जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज अनजान व्यक्तियों पर जल्दी भरोसा करने से बचना जरूरी है। बिना पूरी जानकारी के किसी पर विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए हर संबंध और परिस्थिति में सतर्कता और समझदारी बनाए रखें, यही आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन सुखद और संतोषजनक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा, जिससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आप दोनों साथ में किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता बनी रहेगी, जिससे दिनभर व्यस्तता महसूस होगी। कई जिम्मेदारियां एक साथ आने से शुरुआत में थोड़ा दबाव महसूस होगा, लेकिन आपकी मेहनत और समय प्रबंधन की क्षमता के कारण आप शाम तक सभी कार्य समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे आपको आत्मसंतोष और आत्मविश्वास दोनों मिलेगा।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यावसायिक क्षेत्रों में अभी बड़े सुधार की संभावना कम नजर आ रही है, लेकिन चिंता की बात नहीं है। आपके वर्तमान कार्य धीरे धीरे और व्यवस्थित तरीके से चलते रहेंगे, जिससे स्थिरता बनी रहेगी। यह समय धैर्य रखने और अपने काम को मजबूत आधार देने का है, ताकि भविष्य में बेहतर परिणाम मिल सकें।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। उनका मन पढ़ाई में लगेगा और वे अपने विषयों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेंगे। यदि किसी प्रोजेक्ट को बनाने में कोई समस्या आ रही थी, तो आज उसका समाधान मिल सकता है।
उपाय- रविवार/मंगलवार को भाई को गुड़ या चने खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
