आज का राशिफल 31 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आप अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक बदलाव अपनाने का प्रयास करेंगे। ये बदलाव आपकी सोच, व्यवहार और दिनचर्या से जुड़े हो सकते हैं। लगातार प्रयास करने से धीरे-धीरे जीवन में संतुलन और सुधार आएगा, जो आपके भविष्य को अधिक सफल और सुखद बना सकता है।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको कई नए मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचानना और उनका सही उपयोग करना बेहद महत्वपूर्ण होगा। यदि आप इन अवसरों का भरपूर सम्मान करते हुए सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो यह आपके आर्थिक और व्यावसायिक विकास के लिए मजबूत आधार तैयार कर सकते है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का समय आपके लिए अवसरों से भरा हुआ रह सकता है, विशेष रूप से यदि आप आर्थिक निवेश करने की योजना बना रहे हैं। परिस्थितियां आपके पक्ष में दिखाई दे रही हैं, इसलिए यदि आपने पहले से किसी योजना पर विचार किया हुआ है, तो उस पर आगे बढ़ने का निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति गंभीरता दिखाएंगे और अपने लक्ष्य को लेकर अधिक एकाग्र नजर आएंगे। भविष्य में उनको मेहनत और अनुशासन का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में आज खुशनुमा माहौल बना रहेगा। घर में आपसी प्रेम, सहयोग और समझ बनी रहेगी, जिससे सभी सदस्य प्रसन्नता महसूस करेंगे। व्यवसाय से जुड़े हैं, तो नई मशीनरी खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज विद्यार्थियों को मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन थोड़ा उदास या निराश रहेगा। हालांकि आज का दिन धैर्य रखने का है, क्योंकि हर प्रयास का फल समय पर ही मिलता है। अपनी मेहनत पर विश्वास बनाए रखें, जल्द ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी।
उपाय- सुबह “ॐ शुं शुक्राय नमः” जाप करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिजनों के साथ किसी लाभकारी योजना को लेकर चर्चा होगी। उनके साथ विचार-विमर्श आपको नया दृष्टिकोण देगा और बेहतर रणनीति बनाने में सहायक होगा। आपसी सहयोग और समझ से बनाई गई योजनाएं भविष्य में अच्छे परिणाम देगी और आपके संबंधों को भी और मजबूत करेगी।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। उन्हें किसी नई उपलब्धि या लाभदायक सौदे के मिलने की सम्भावना है, जो उनके काम में प्रगति लाएंगे। यह समय नए अवसरों को पहचानने और उनका सही उपयोग करने का है।
उपाय- कौवों को रोटी दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज यह आवश्यक है कि आप पुरानी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। बीती हुई घटनाओं या अनुभवों को छोड़कर आगे बढ़ना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। सकारात्मक सोच अपनाने से आप मानसिक रूप से हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
