आज का राशिफल 25 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपको विशेष रूप से महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि बिना पूरी जानकारी और सोच-विचार के लिया गया फैसला नुकसान का कारण बन सकता है।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपको आलस्य से बचना बहुत जरूरी है। यदि आप कामों को टालने की प्रवृत्ति अपनाएंगे, तो कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं या उनमें देरी हो सकती है, जिसका असर आपके भविष्य की योजनाओं पर पड़ सकता है।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार बना रहे हैं, तो पहले घर के बड़ों से सलाह अवश्य लें। उनका अनुभव और मार्गदर्शन आपको सही दिशा दिखा सकता है और संभावित गलतियों से बचा सकता है।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखना आपके लिए उचित रहेगा। बिना पूरी जानकारी के किसी पर भरोसा करना परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। बेहतर होगा कि आप समय का सही उपयोग करें और अपने कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करें।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि एकाग्रता में कमी या लापरवाही उनके परिणामों को प्रभावित कर सकती है। आपके व्यापार के विस्तार और नए अवसरों को प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल साबित होगा।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा समर्पण और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे टीमवर्क मजबूत बनेगा और आपके काम समय पर तथा प्रभावी तरीके से पूरे होंगे। इस तरह के सामूहिक प्रयास आपको सफलता की ओर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पिछले कुछ समय से व्यवसाय में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी, उसमें अब धीरे धीरे स्थिरता आने की सम्भावना है। इससे आपको मानसिक राहत मिलेगी और काम पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा, विशेषकर पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। ऐसे में उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने में देर न करें।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज व्यावसायिक गतिविधियों के संदर्भ में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यदि दूरदराज की पार्टियों या क्लाइंट्स के साथ कोई बातचीत या डील चल रही है, तो उसके उत्तम परिणाम सामने आने की प्रबल संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
उपाय- हनुमान जी को गुड़ और चूरमे का भोग लगाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari