आज का राशिफल 11 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 05:10 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन कई मामलों में संतोष और संतुलन लेकर आया है। आज का दिन नई योजनाएं बनाने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित कर सकता है। पिता की सलाह आपके रुके कामों को गति प्रदान करने में मदद करेगी।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आएगा। वे अपने भविष्य के लक्ष्यों को लेकर गंभीरता से सोचेंगे और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए ठोस निर्णय लेने की कोशिश करेंगे।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। वैवाहिक जीवन में आज सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। पति पत्नी के बीच आपसी समझ, सहयोग और सामंजस्य मजबूत रहेगा, जिससे घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- चांदी की डिब्बी मे शहद भरकर जेब में रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ जो मतभेद या असहमति चल रही थी, उसे सुलझाने में आज सफलता मिलने की संभावना है। व्यवसाय के लिए आज छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।
उपाय- किसी धर्मस्थल में सेवा कार्य करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में विपरीत चल रही परिस्थिति को संवाद और समझदारी के माध्यम से बेहतर बनाने में सक्षम होंगे, जिससे कार्यस्थल का वातावरण फिर से सहयोगपूर्ण और सकारात्मक बनेगा। व्यवसाय में भी आज का दिन व्यस्तता से भरा हुआ रहेगा।
उपाय- गुड चने का प्रसाद बाटें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम जैसे विवाह, पूजा या किसी शुभ समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में शामिल होकर आपको अच्छा महसूस होगा और परिवार व परिचितों के साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाबजल डालें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पारिवारिक सहयोग आज आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होगा। पिता का मार्गदर्शन और सहयोग आपके व्यवसाय में नई ऊर्जा लेकर आएगा। उनकी सलाह और अनुभव के कारण आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे, जिससे व्यापार में अच्छा मुनाफ़ा होने की संभावना बनेगी।
उपाय- काले तिल दूध में मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहने वाला है। सुबह से ही मन में प्रसन्नता और संतोष का भाव बना रहेगा, जिससे आप अपने दैनिक कार्यों को पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ पूरा कर पाने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। संतान की शिक्षा और प्रगति को लेकर संतोष की भावना रहेगी। बच्चों की मेहनत और उपलब्धियां आपको गर्व का अनुभव कराएगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों से लाभ मिलने की सम्भावना है। आज नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
