आज का राशिफल 9 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 05:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यस्तता अधिक रहने के बावजूद आप घर-परिवार और व्यवसाय के बीच उचित सामंजस्य बनाए रखने में सफल रहेंगे। समय प्रबंधन की आपकी क्षमता और संतुलित सोच आपको दोनों क्षेत्रों की जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने में सहायता करेगी।
उपाय- ताम्बे के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कारोबार में निवेश करते समय थोड़ा सोच समझकर फैसला लें। सही जानकारी और योजना के साथ किया गया निवेश भविष्य में अच्छा फायदा देगा। काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन आप शांत मन और सही टाइम मैनेजमेंट से हर काम सफलता से पूरा करेंगे।
उपाय-मंदिर में चावल दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहने वाला है। उन्हें किसी वरिष्ठ अधिकारी से प्रशंसा, सहयोग या किसी लंबित कार्य में प्रगति की खबर मिलेगी, जिससे आत्मविश्वास और संतोष दोनों में वृद्धि होगी।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपकी कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं साकार हो सकती हैं, जिन पर आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे। यह उपलब्धि आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और भविष्य के लिए नई प्रेरणा देगी। युवाओं को सलाह दी जाती है कि नकारात्मक विचारों को स्वयं पर हावी न होने दें।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज काम के सिलसिले में आपको अचानक या पूर्व निर्धारित छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आवश्यक तो होगी, लेकिन इसके दौरान कुछ असुविधा या व्यवधान सामने आ सकते हैं, जैसे समय की कमी, यात्रा में देरी या अपेक्षित सहयोग न मिलना।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यदि वे किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो समय पर परामर्श और देखभाल सुनिश्चित करें। छोटी समस्या को भी हल्के में न लें। आपका स्नेह, धैर्य और सहयोग उन्हें मानसिक शक्ति देगा तथा संबंधों में अपनापन बढ़ाएगा।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान से संबंधित पढ़ाई, व्यवहार या स्वास्थ्य से जुड़ी चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन को गहरी राहत और संतोष की अनुभूति होगी। आपके स्वास्थ्य में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी, जैसे थकान, सिरदर्द या सामान्य कमजोरी का अनुभव हो सकता है इसलिए उचित विश्राम लें और खान पान का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- काला सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम उम्मीद से कम मिलेंगे, इससे मन खिन्न हो सकता है, फिर भी धैर्य न खोएं। समय के साथ निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच ही आपके परिश्रम को सार्थक सफलता में बदलेंगे।
उपाय- किसी जरूरतमंद की मदद करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। परिवार के सदस्यों को आपके सहयोग और समझदारी का अनुभव होगा, जिससे घर का वातावरण सकारात्मक और व्यवस्थित बना रहेगा। विद्यार्थी आज अपने भविष्य को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ चर्चा करेंगे।
उपाय- चांदी का चौरस टुकड़ा अपने पास रखें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News