आज का राशिफल 7 जुलाई, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Sunday, Jul 06, 2025 - 02:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करें। संतान के भविष्य को लेकर कई अहम फैसला लेंगे। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन बेचैन रहेगा।
वृष- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। इस राशि के सिंगल लोग अपने मन की बात किसी खास से शेयर करेंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। युवा अपनी योजनाओं पर ध्यान दें और धैर्य रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का आनंद लेंगी। युवा घर के कामों को पूरा करने के लिए माता की सहायता करेंगे। अचानक घर के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपनी भावनाओं को साथी के साथ बेहतर तरीके से व्यक्त करेंगे। युवाओं को मनचाहे कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ नए प्रोजेक्ट शुरू करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। राजनीति से जुड़े लोग किसी नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। मीडिया में काम कर रहे लोगों को सैलरी के लिए थोड़ी इंतजार करना पड़ेगा। भाईयों के किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर बहस हो सकती है।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी बात को लेकर साथी के साथ झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौती आ सकती है, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक- आज की दिनचर्या में कुछ बदलाव हो सकते हैं। घर में किसी विदेशी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। इस राशि के बच्चे खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सकारात्मक सोच बनाए रखें। सिंगल की किसी खास दोस्त से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु- व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इस राशि के युवा अपने संवाद में स्पष्टता बनाए रखें। दोस्तों और सहकर्मियों से किसी काम को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। यात्रा के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मकर- आज का दिन उत्तम रहने वाला है। युवा कुछ नए विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। लव लाइफ में अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। काम में मन लगेगा, लेकिन व्यर्थ के विवादों से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।