आज का राशिफल 16 अक्टूबर, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2024 - 12:53 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए लाभ संबंधी अच्छी संभावनाएं बनेगी। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने में सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
उपाय- रविवार के दिन नमक का सेवन न करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दैनिक कामों को पूरा करने में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नकारात्मक प्रवृति के व्यक्तियों से दूरी बना कर रखें। बिना सोचे-समझे किसी जगह पर निवेश करने से भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। रुकी परियोजनाओं को आज गति मिलने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के साथ चल रहा विवाद आज दूर होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे।
उपाय- पूर्वजों की बनाई परम्पराओं का पालन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आलस्य खुद पर हावी न होने दें अन्यथा आज कोई महत्वपूर्ण व्यापारिक डील आपके हाथ से निकल सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ का वाद-विवाद आपकी कार्य क्षमताओं को प्रभावित करेगा। साझेदारी के व्यापार में पारदर्शिता रखने की जरूरत है।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। बच्चों की नकारत्मक बातों को नज़रअंदाज़ न करें। खर्चों की अधिकता के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। बाहर के खानपान पर नियंत्रण रखें।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। युवाओं की रूचि मनोरंजन के साधनों में बढ़ेगी। अनजान व्यक्तियों के साथ अधिक मेलजोल न बढ़ाएं। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अधिकारियों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा। संतान को करियर में बढ़ता देख आपको प्रसन्नता मिलेगी। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- किसी की बुराई न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मेहनत और भाग्य की मदद से आज आपके सभी रुके बनते काम नज़र आयेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाकर रखें। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय- किसी जरूरतमंद की मदद करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में विलंब होगा। नौकरी में चल रही राजनीति से दूर रहने की कोशिश करें। कारोबार में अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News