आज का राशिफल 27 सितंबर, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 04:28 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सभी काम थोड़ी सी मेहनत करने पर ही पूर्ण हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी सभी के सामने आपकी तारीफ करेंगे। परिवार के साथ आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी समान विचारधारा रखने वाले व्यक्ति से मुलाकात होगी। पारिवारिक कामों को लेकर दिन भर व्यस्त रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से खर्चों में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण दस्तावेज़ घर में ही कहीं गुम हो सकते हैं।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। जोखिम भरी संपत्ति में निवेश करने से बचें। लेखन कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार में विवाह योग्य सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और उसके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में शिक्षकों से सकारात्मक मदद मिलेगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में बहुत दिनों से रुका कोई काम आज पूरा होने की सम्भावना है। नौकरी में अपने लक्ष्यों को पूरा करने में अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विदेश में रहने वाले मित्रों से कोई मनपसंद उपहार मिलेगा।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान पर अधिक नियंत्रण रखने से उनके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि संतान से मित्रतापूर्ण व्यवहार रखें।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा करना आपके लिए नुकसान का कारण बनेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ शाम को खरीदारी का प्रोग्राम बनेगा। त्वचा सम्बन्धी कोई रोग परेशान करेगा।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का अतिरिक्त बोझ आप पर रहेगा। संतान को करियर सम्बन्धी कोई शुभ समाचार मिलेगा। उधार दिया पैसा आज वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पीठ का दर्द आज आपको परेशान कर सकता है।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की सम्भावना है। प्रॉपर्टी का काम कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। राजनीति के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को खेलकूद के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। कुछ समय पहले किये गए निवेश से आज लाभ मिलना शुरू होगा। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा।
उपाय- चांदी का चौरस टुकड़ा अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News