आज का राशिफल 27 जुलाई, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  आज खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे परन्तु कभी कभी ओवर कॉफिडेंट होने से भी नुकसान हो सकता है। आज किये गए निवेश से भविष्य में लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि के चलते मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यावसायिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलने की उम्मीद है।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। व्यापार में साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। घर के किसी बड़े सदस्य के कुछ दिनों से चल रहे स्वास्थ्य में आज सुधार दिखाई देगा। कामकाज को लेकर आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। सामाजिक कार्य मिलेंगे, जिससे आपके संपर्कों में वृद्धि होगी। शोध से जुड़े व्यक्तियों को आज आंशिक सफलता मिलने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में साझेदार के साथ पारदर्शिता रखें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। संतान का जल्दबाज़ी वाला स्वभाव उनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। युवाओं को अपने स्वभाव में ठहराव लाने की आवश्यकता है। कंप्यूटर के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में पेपर वर्क करते समय दस्तावेज़ों की अच्छे से जांच करें। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज पहले से सोचे हुए सभी काम पूरे होते दिखाई देंगे। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी पर आप उनका सामना करने में सक्षम रहेंगे।
उपाय-  शिव जी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान के साथ दोस्ताना स्वभाव रखें, अधिक डांटने के कारण उनके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग न मिलने से आज के लक्ष्यों को पाना मुश्किल होगा। जिस कारण अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
उपाय-  कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के बड़ों से सलाह अवश्य लें। आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा रखें। करीबी रिश्तेदार आज आप से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह मांग सकता है, सभी पहलुओं की जांच करने के बाद अपनी बात रखें।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज भाग्य आपका हर क्षेत्र में साथ देगा। रुके सभी काम अपने आप बनते जांएगे। युवाओं को मन मुताबिक नौकरी का प्रस्ताव मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। मित्रों की मदद से रुकी परियोजनाओं को गति मिलेगी। शाम को पड़ोस में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News