आज का राशिफल 6 जनवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Jan 06, 2024 - 06:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज काम की अधिकता रहेगी, जिस कारण परिवार को उचित समय नहीं दे पाएंगे। व्यावसायिक गतिविधियां आपके अनुकूल रहेंगी। अनजान व्यक्तियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। अनचाहे खर्चों में वृद्धि हो सकती है। त्वचा में किसी तरह का इन्फेक्शन होने की सम्भावना है।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी का सहयोग न मिलने से दैनिक कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। माता की मदद से आज जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। घर के बड़ों विशेषकर महिलाओं का मन आध्यात्म कार्यों में अधिक लगेगा।
उपाय- शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। ऑफिस में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा, उच्च अधिकारी खुल कर आपके काम की सराहना करेंगे। कुछ सहकर्मी आपकी तरक्की से जलन कर आपके बनते कामों में विध्न डालने का प्रयास कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज नकारात्मक विचारों का शिकार हो सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आएगा। आज किसी भी प्रकार का अहंकार न करें अन्यथा कठिन निर्णय लेते समय परेशानी उठानी पड़ेगी। मृत संपत्ति में निवेश करने से बचें। युगल प्रेमी व्यर्थ की बातों पर चर्चा न करें।
उपाय- जौ दूध से धोकर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नई साझेदारी में कोई व्यवसाय शुरू करने का विचार बना सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज नई नौकरी मिलने की उम्मीद है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपनी दबी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन की शुरुआत में काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। कारोबार में बढ़ोतरी के मामले में आप अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में सफल रहेंगे। घरेलू मामलों में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको परिवार के सदस्यों का समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी को कोई कीमती उपहार देंगे।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने का प्रोग्राम बनेगा। अविवाहित व्यक्तियों को आज अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे की चर्चा पर कहासुनी हो सकती है।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबार में कुछ दिनों से चल रहा नुकसान आज लाभ में बदल सकता है। आपके पिछले निवेश से भी आज भुगतान मिलना शुरू होगा। जीवनसाथी का हर स्थिति में सहयोग मिलेगा, जो आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। युगल प्रेमी आज अपने भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम और व्यर्थ की गतिविधियों में अधिक लगेगा। घर में भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी पर खर्च करेंगे। आय और व्यय में नियंत्रण बनाने में परेशानी हो सकती है। भाइयों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर अनबन की स्थिति बन सकती है।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News