आज का राशिफल 8 नवंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 08, 2023 - 06:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विद्यार्थियों को आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता से उच्च अधिकारीयों और सहकर्मियों को प्रभावित करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापारियों को आज दिन में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको विशेष अधिकार मिल सकते हैं। सोचे हुए काम आज पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। युवाओं को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नज़र आयेंगे।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आय में वृद्धि के लिए कुछ नए विचार आपके मन में घर बना सकते हैं। व्यापार में कोई नयी डील प्राप्त करेंगे। कुछ समय से रिश्तेदारों के बीच चल रहे मतभेद में सुधार होगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आप अपने व्यवहार से आपके आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। समाज में आपको उचित सम्मान मिलेगा। किसी दोस्त की मदद से अपने सभी निजी कामों को पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहनों के संबंध बेहतर बने रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिस से उनके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति फोकस दिखाई देंगे। पारिवारिक मुद्दों पर आपके विचारों को प्राथमिकता मिलेगी।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज अपनी व्यापारिक योजनाओं को जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे। आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों की रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने किसी अधीनस्थ कर्मचारी की आर्थिक मदद करेंगे।
उपाय- सफेद चंदन का टीका करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपको किसी रिश्तेदार के साथ साझेदारी में व्यापार शुरू करने का मौका मिलेगा। पुरानी नकारात्मक बात को याद करके मन उदास हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम और खेलकूद में अधिक लगेगा।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आप अपने घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। आज व्यावसायिक गतिविधियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। अपनी कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की गतिविधियों पर नज़र रखने की जरुरत है।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपकी व्यापारिक योजना को पूरा करने में आपके मित्र सहयोग देंगे। किसी समाज कल्याण करने वाली संस्था के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।
उपाय- देसी चीनी मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News