आज का राशिफल 4 नवंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2023 - 06:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कुछ बनते कामों में अचानक कुछ अड़चने आ सकती है, जिस कारण घर का माहौल में भी तनाव की स्थिति बनेगी। आज पैसा किसी को उधार न दें अन्यथा उधार दी हुई रकम वापस मुश्किल से मिलेगी। घर के पड़ोस में किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। दूसरों की समस्याओं में खुद को न उलझाएं।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। निजी और पारिवारिक गतिविधियों में संतुलन बनाने में परेशानी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा और वे व्यर्थ की गतिविधियों में अपने दिन का अधिकतम समय व्यतीत करेंगे। अनजान व्यक्तियों की बातों में आकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय न लें। कारोबार में प्रतिद्वंदी आपके लिए कड़ी व्यापारिक चुनौती खड़ी कर सकते हैं।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों  के लिए आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। संतान पक्ष को भी शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। अपने बढ़ते वजन को नियंत्रण में रखने के लिए आज से नियमित व्यायाम करने की कोशिश करेंगे। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
उपाय- पीपल के वृक्ष से सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज अपने व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपके परिजन प्रभावित होंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास बढ़ेगा जो आपके रिश्तों में मजबूती प्रदान करेगा। आज आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वह पूरी हो सकती है। आज संतान की उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें सकते हैं।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों के सहयोग से अपने सभी काम समय से पहले पूरा करने में सक्षम रहेंगे। रुका पैसा आज वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप आत्मविश्वास से अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज उपयुक्त नौकरी मिलने की संभावना है।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आप विलासिता से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी करेंगे जिसके लिए लोन भी लेना पड़ सकता है। अविवाहित व्यक्तियों  के जीवन में प्रेम सम्बन्ध दस्तक देगा। व्यापार में नई साझेदारी आपको लाभ दे सकती है। विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत आगामी परीक्षा में मनोवांछित परिणाम दिलवा सकती है। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूरी बना कर रखें।
उपाय-  मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में छोटी सी लापरवाही के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विपरीत परिस्थिति में परिवार के अनुभवी सदस्यों से विचार विमर्श करना एक अच्छा कदम होगा। आप आप खुद को स्वस्थ महसूस कर सकते हैं, साथ ही किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशान से मुक्ति भी मिल सकती हैं। विवाह योग्य संतान के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की व्यस्तता बनी रहेगी। आपकी व्यस्तता को परिवार के सदस्य समझेंगे और आपको सहयोग देंगे। संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित व्यापार करने वाले व्यक्तियों को आज लाभ मिलेगा। परिवार के लिए आज ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। निजी नौकरी कर रहे व्यक्ति आज अपना अधिकांश काम फोन पर ही पूरा कर लेंगे।
उपाय- काले वस्त्र दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी बाहरी व्यक्ति की कारण आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी। दूसरों के निर्णयों पर आलम करने से बेहतर होगा की अपने पर भरोसा रखें। मित्रों के साथ वाद विवाद में न पड़े। आज छोटे-छोटे कामों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News