आज का राशिफल 25 जुलाई, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2023 - 07:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। उनके सभी रुके काम आज पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरुरत है। नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते हैं।
उपाय- लोहे की वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी नयी योजना में निवेश करने से हानि उठानी पड़ेगी। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के बारे में विचार किया जा सकता है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आपके सरल और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण परिवार और दोस्तों के बीच आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय भावनाओं को खुद पर हावी न होने दें।
उपाय- पीतल के बर्तन घर में उपयोग करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से कुछ समय से चल रही पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में विस्तार के बारे में विचार कर सकते हैं। विदेश में रहने वाले मित्र से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा।
उपाय- धूम्रपान न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता से बहुत सी जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा को लेकर गंभीर दिखाई देंगे। शाम को परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। सकारात्मक विचारों वाले व्यक्ति के सानिध्य से मन में एक नयी ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। जोखिम भरी संपत्ति में निवेश करने से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आत्मचिंतन करने के लिए अनुकूल रहेगा। अपनी पिछली गलतियों से सबक लेकर नयी योजनाओं पर काम करने की कोशिश करने से सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने कामों को लेकर किसी से कोई उम्मीद न रखें। विद्यार्थियों को शिक्षा से सम्बंधित कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जंक फूड और अधिक तला-भुना खाने से बचें।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपने किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए घर के बड़ों की मदद लेने होगी। संतान का खेलते समय ध्यान रखें, आज उनको चोट लगने की सम्भावना है। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों का स्थानांतरण हो सकता है।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News