आज का राशिफल 26 मार्च, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 07:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका देगी। किसी करीबी रिश्तेदार के घर किसी आयोजन में पहुंचने में आपको बहुत देरी हो सकती है।
उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नौकरी में आपकी कार्यकुशलता की अधिकारी प्रशंसा करेंगे। पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से उलझी हुई स्थितियों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन का अधिकतम समय शांतिपूर्ण तरीके से निकलेगा। विद्यार्थियों को दिनचर्या से संबंधित योजनाओं को गंभीरता से पालन करने की आवश्यकता है। नयी प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में निवेश सम्बंधित यदि कोई योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उस योजना को क्रियान्वित करने के लिए उपयुक्त नहीं है। बिना किसी कारण मन परेशान हो सकता है। आपको सकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों के सानिध्य में रहने की आवश्यकता है।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर चल रहे मतभेद का हल आज निकलेगा। व्यापार में थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आया है।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कारोबार में विषम परिस्थितियों में आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। जीवनसाथी की सलाह आपको विपरीत स्थिति से बाहर निकलने में सहायक होगी। शाम को परिवार के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज नकद धन की कमी महसूस करेंगे। सरकारी नौकरी में स्थानांतरण होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। काम को लेकर आज भाग दौड़ बनी रहेगी, परन्तु आज शुरू किये गए सभी कामों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी का काम करने वालों का व्यापार पहले से बेहतर गति से चलेगा।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, आज दुर्घटना की सम्भावना है। आपका अधीर स्वभाव आपको मुश्किल निर्णय लेने में बाधा बन सकता है। संपत्ति में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News