आज का राशिफल 17 मार्च, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 06:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या आज सुलझती दिखाई देगी। आज किसी को उधार न दें अन्यथा पैसा वापस मिलने की सम्भावना कम है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कारोबार में अपनी डील को फाइनल करने के लिए ऋण उठाना पड़ सकता है। मन किसी अनजान चिंता से परेशान रहेगा। घर की किसी महिला सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन भर आज सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अपने अन्दर महसूस करेंगे। आज किसी परिजन से प्रेरणा प्राप्त कर कुछ नया करने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने सभी कार्यों के प्रति समर्पण आपको सफलता का रास्ता दिखायेगा।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थी अपनी दिनचर्या सम्बन्धी योजना बनायेंगे। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता मिलेगी। विदेश में रहने वाले मित्र की मदद से कुछ नए व्यापारिक सम्पर्क बनेंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेंगे।
उपाय- धूम्रपान न करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बिना कारण किसी के साथ बहसबाजी करना आपको भारी पड़ेगा। आपके व्यक्तिगत कामों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विलासिता से सम्बंधित कुछ वस्तुओं पर पैसा व्यय करेंगे। व्यापार में कोई नयी साझेदारी करने से बचें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मौसमी बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई देगा।
उपाय- सफेद चंदन का टीका करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज घर में अचानक मेहमानों के आने से आपकी दिनचर्या बिगड़ सकती है। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले अपने भविष्य में प्रभाव के बारे में अच्छे से सोच-विचार अवश्य करें।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नया वाहन अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए उत्तम समय है। कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थों की मदद से व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। पुराने निवेश से आज लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें