आज का राशिफल 10 फरवरी, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कुछ दिनों से कारोबार में चल रही व्यस्तता से राहत मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। दोस्तों के साथ शाम को घूमने जायेंगे।
उपाय- सूर्य को ताम्बे के लोटे से जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापारिक गतिविधियां आज थोड़ी धीमी रहेंगी। माता के खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिसके सानिध्य में आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय- भगवान विष्णु की आराधना करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज अचानक घर में करीबी रिश्तेदारों का आगमन होगा। घर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में साझेदार के साथ किसी नए काम की शुरुआत का मन बना सकते हैं। विदेश में रहने वाले मित्र से बातचीत कर मन प्रसन्न होगा।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार की कोई बड़ी डील आपके हाथ लगेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। भाई बहन को एक दूसरे के सहयोग से जीवन में आगे बढ़ने की राह मिलेगी। आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज उपहार मिलने की उम्मीद है। युगल प्रेमी आज खुल कर अपनी बातों को व्यक्त करेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा।
उपाय- सफेद चंदन का टीका करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कारोबार में संसाधनों की कमी के कारण उत्पादन में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम ही लगेगा। आज थोड़ा सुस्त महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरुरत है।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी प्रतिभाओं को किसी चुनौती का हल निकालने में उपयोग करेंगे। आये के नए स्रोत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज शुरू किये सभी काम आपकी इच्छा अनुसार पूरे होंगे। काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News