आज का राशिफल 28 नवंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 06:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कुछ समय से चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता का सहयोग हर क्षेत्र में मिलेगा। व्यापार के लिए समय अनुकूल रहेगा। नकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही चुनौतियों समाप्त होंगी और सभी गतिविधियां आज सामान्य रहेंगी। व्यापार में धन निवेश करते समय जल्दबाज़ी न करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में आज किसी नए अनुबंध में हस्ताक्षर करने का मौका मिलेगा। नौकरी के लिए दी गयी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थियों को व्यर्थ के कामों से ध्यान हटा कर आत्म अवलोकन करने की आवश्यकता है। घर का कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ख़राब होगा जिसको ठीक करवाने में पैसा व्यय करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। साझेदारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलेंगी। रुके कामों को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाक़ात कुछ विषयों को लेकर आपका नजरिया बदल सकती है।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बनते कामों में रुकावट आ सकती है, परन्तु निराशा को अपने पर हावी न होने दें, शीघ्र ही विपरीत समय टलने के आसार हैं।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की किसी परेशानी से बाहर निकलने में उसकी मदद करेंगे। बदलते मौसम में लापरवाही न बरतें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। करीबी रिश्तेदारों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने की सम्भावना है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, दुर्घटना होने की सम्भावना है।
उपाय- कौवों को रोटी दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता के कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। भाइयों और मित्रों का साथ मिलेगा।
उपाय- सात्विक भोजन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

मानवाधिकारों के उल्लंघन के संदर्भ में तालिबान के साथ संबंध की समीक्षा कर रहे हैं: अमेरिका

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी कब है 25 या 26 ? जानिए सही तारीख

आज का राशिफल 24 जनवरी, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू