आज का राशिफल 22 मई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 09:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार में विरोधी परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं, परन्तु आपकी समझ बूझ से उनके हर पैंतरे बेअसर करेंगे। विद्यार्थियों का मन शिक्षा के परिणामों को लेकर बेचैन हो सकता है।
उपाय- प्रतिदिन शहद का सेवन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यय अधिक होने की सम्भावना है, खर्चों में नियंत्रण रखने का प्रयास करें। नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- रात में पानी सिरहाने रख कर सुबह किसी पौधे में डालें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से धन लाभ मिलने की सम्भावना है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। धर्म कर्म के प्रति आपका रुझान बढेगा। सेहत के मामले में आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज दिन भर भाग दौड़ से भरा रहेगा मगर कार्यक्षेत्र के अपने लम्बे समय से अटके कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। आज आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय- सूखा नारियल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज नौकरी में पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। अपनी बौद्धिक क्षमताओं से धनार्जन करेंगे। व्यापार में विपरीत परिस्थितियों का धैर्य के साथ सामना करने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों से दूर रहें।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाह अच्छे से करेंगे। अपने व्यापारिक कामों को पूरा करने के लिए आज ऋण लेने की आवश्यकता पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण कुछ जरुरी काम अधूरे में छोड़ देंगे।
उपाय- देसी घी का दीपक मंदिर में जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आज आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। नौकरी में स्थानांतरण होने  का   योग बन रहा है। संतान की किसी गलत जिद पर उसका साथ न दें।
उपाय-  मोची को लोहे की कील दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबार में किसी मशीनरी के रख रखाव का खर्चा बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। छोटे छोटे कामों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भाइयों के सहयोग से कोई रुका धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मित्र की मदद से व्यापार में कोई नयी डील मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रूचि के चलते आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News