आज का राशिफल 9 मई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा। आज पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है, जिनका निर्वाह आप अच्छे से करेंगे। बहुत समय से लंबित सरकारी कार्यों को आज पूरा कर पाने में सक्षम होंगे। 
उपाय- सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में नयी लोगों से संपर्क बनेंगे। दूसरों पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। व्यापार के निर्णयों को भावनाओं में आकर न लें। संतान से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। 
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। निजी मुद्दों पर घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। 
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज किसी से भी बातचीत के दौरान शब्दों का सोच-समझ कर प्रयोग करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। 
उपाय- घर में मोर पंख रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मीडिया से सम्बंधित कार्यों में आपका पूरा ध्यान केन्द्रित रहेगा। आर्थिक गतिविधियां लाभदायक रहेंगी। व्यापार में दूसरों की सलाह से काम करने की अपेक्षा अपने द्वारा लिए गए निर्णयों पर भरोसा करें। 
उपाय- छोटी कन्याओं को हलवा पूरी बांटें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। संगीत और कला से जुड़े व्यक्तियों को आज कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बना कर रखने की जरूरत है। 
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा में घूमने का अवसर मिलेगा। आपको अपनी व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या में से अपने लिए समय निकालना जरूरी है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। 
उपाय- काले कुत्ते को भोजन दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहने की कोशिश करें। करीबी रिश्तेदार के कारण आपके दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपनी फैक्ट्री के लिए कोई मशीनरी खरीदने का मन बना सकते हैं। 
उपाय- मंदिर में चन्दन की लकड़ी का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज पुराने दोस्तों के साथ मिलना-जुलना होगा और पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। भाई की सलाह आपको किसी परेशानी से बाहर निकालने में सहायक सिद्ध होगी। आर्थिक मुद्दों पर लाभ प्राप्त होगा। 
उपाय- नीम के पेड़ पर प्रतिदिन जल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News