आज का राशिफल 7 अप्रैल, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Apr 07, 2022 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं, प्रयास जरूर करें। कोई अनैतिक काम न करें, मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- एक नारियल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन सावधानी से बिताएं। नकदी धन की कमी हो सकती है। आज कोई कीमती सामान कहीं रखकर भूल जाएंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। बच्चों को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- योग और व्यायाम करते रहें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। आज आप आधुनिक तरीके से अपने काम करने की कोशिश करेंगे। कामकाज की अधिकता थोड़ी बनी रहेगी, लेकिन आप समय निकाल पाने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- केले का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा लाभकारी होगी। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आज आवेदन कर सकते हैं। अचानक आपको अपने रुके हुए कामों में गति दिखाई देगी।
उपाय- परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले बड़े और अनुभवी लोगों से सलाह करें। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी।
उपाय- गणेश भगवान जी की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। किसी वहम के कारण अपने रिश्तों में खटास न आने दें। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं। अपनी योजनाएं पूरी करने के लिए किसी अनुभवी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उपाय- बच्चों को खट्टी-मीठी टॉफी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन मिले-जुले फलों वाला रहेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। हालांकि स्वयं के कामकाज के लिए दिल सामान्य है। शाम का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।
उपाय- कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। संभव हो सके तो आज की यात्रा स्थगित कर दें। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें।
उपाय- काले-सफेद तिल मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News