आज का राशिफल 21 फरवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।
उपाय-  शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को आज लाभ मिल सकता है। किसी यात्रा पर जाना हो और यदि संभव हो तो यात्रा को कुछ दिनों के लिए स्थगित करना फायदेमंद होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी नोक-झोंक होगी।
उपाय- शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज भाग्य आपका सभी कार्यों में साथ देगा। भाग्य और परिश्रम की मदद से जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। बड़ों के आशीर्वाद से आपके कुछ रुके काम पूरे होंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर भावुकता से काम न लें।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अचानक धन लाभ की सम्भावना बनती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है। अपनी वाणी में नियंत्रण रखें। आपका अहंकार आपको जरूरी निर्णय लेने में बाधक होगा।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार की किसी डील को पूरा करने के लिए ऋण लेना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक मुद्दों पर बेकार के विषयों पर बहस करने से बचें। स्टॉक में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युवा प्रेमियों के सम्बन्ध विवाह में बदल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे पर अनावश्यक खर्चों से बचें। करियर में मनचाही प्रगति मिलेगी।
उपाय- दुर्गा माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका रुझान बढे़गा। अचल संपत्ति से जुड़ी निवेश को टालने की सलाह दी जाती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पुरानी बीमारी दोबारा से परेशान कर सकती है।
उपाय- गणेश जी को लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में आपको अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी को दिया धन वापिस मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। तेज गाड़ी चलाने से बचें, दुर्घटना की सम्भावना है।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। पेशेवर मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में वृद्धि के लिए आपको मुश्किल निर्णय लेने पड़ेंगे।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News