आज का राशिफल 29 जनवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व से आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय से पहले प्राप्त कर लेंगे। अपने विचारों को मजबूती से अपने अधिकारियों के सामने रखने में सक्षम होंगे।
उपाय- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। बड़ी योजनओं को शुरू करने के लिए अनुकूल दिन है। संपत्ति से सम्बंधित मामलों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों की अपेक्षाओं में खरा उतरेंगे। वेतन में वृद्धि होने की सम्भावना है।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल दिन है। वे थोड़े परिश्रम से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करने का विचार बना सकते हैं।
उपाय-  दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र के किसी जरुरी काम को बीच में न छोड़ें अन्यथा अधिकारियों के रोष को झेलना पड़ेगा। उधार के लेन-देन से बचें। कारोबार में अपने प्रतिद्वंदियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।
उपाय- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर दिखाई देंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। घर में सुख-शांति बनाये रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें और दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ कीमती वस्त्रों अथवा आभूषण की खरीदारी को जा सकते हैं। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज कुछ निजी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में बनते काम पर किसी सहकर्मी के विध्न के कारण रूकावट आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में चल रही ग़लतफ़हमी की बातचीत कर शीघ्र दूर करने की कोशिश करें। मित्र की किसी बात को सुनकर आप भावुक हो सकते हैं।
उपाय-  कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कुछ समय से प्रयासरत किसी काम में आज आपको सफलता मिलने की सम्भावना है। किसी पार्टी में भोजन का अधिक सेवन करने के कारण पेट ख़राब हो सकता है। नये वाहन की खरीदारी का विचार बना सकते हैं।
उपाय- रात्रि में दूध या चावल का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपका मनोबल उच्च रहेगा। सामाजिक कार्य कर रहे व्यक्ति आज प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे। साझेदारी में काम कर रहे व्यक्तियों के कारोबार में आज गति आयेगी। जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी।
उपाय-  चांदी की चम्मच से शहद का सेवन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News