आज का राशिफल 30 नवंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 07:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आप सारा दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। परीक्षाओं के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। सेहत के नजरिये से आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में कुछ नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कारोबार में कुछ रुकी हुई रकम आज वापस मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके मन चाहे काम पूरे होंगे।
उपाय-  पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन उत्तम है। आज आप कोई नया हुनर सीखने का मन बना सकते हैं। आपके सभी काम थोड़ी सी मेहनत से पूरे होंगे। आज के दिन का सदुपयोग करें। नौकरी पेशा लोगों को आज पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।
उपाय- सोना बेचने या गिरवी रखने से परहेज करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज परिवार में किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें। बड़ों की सलाह का अनुसरण करें। व्यवसाय में कोई नया विदेश से जुड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कागजों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय-  पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आप अपने कारोबार से सम्बंधित कामों को जल्दी खत्म करने का प्रयास करेंगे। संचार, मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। प्रेम संबंधों में बेकार के शक को ध्यान न दें। नहीं तो छोटी-छोटी बातें बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं। एक-दूसरे को कोई ऐसी बात न कहें जो बाद में पछताने का कारण बने। दिमाग को शांत रखें और विचारों में स्थिरता लाने की कोशिश करें।
उपाय- जीवनसाथी का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में रूचि बढ़ेगी। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है। आज आप कुछ समय अकेले बिताना पसंद करेंगे। मन को शांत करने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आलस्य को त्यागकर मेहनत करें, अपने काम स्वयं करने से ही पूरे होंगे। धार्मिक कामों में मन लगेगा।
उपाय- कौए को नमकीन गाठियां खिलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, जिसे आप बखूबी पूरा कर पाएंगे। आप आज ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। जोश के साथ-साथ होश से काम लें।
उपाय- तांबे का सिक्का अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News