आज का राशिफल 13 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2021 - 01:47 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से नुकसान उठाना पड़ सकता है इसलिए अपनी योजनाओं के बारे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें, जो आप को सही दिशा दिखाने में मदद करेगा।
उपाय- जल में गुड़ प्रवाहित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। सरकार से जुड़े कार्यों में रूकावटें आ सकती हैं। माता से ली गयी सलाह आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। काम पर अधिक ध्यान देने की अवश्यकता है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आपको अपने विचारों में स्वतंत्रता लाने की आवश्यकता है, हमेशा किसी पर निर्भर होना आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कुछ कार्यों को परंपरागत तरीकों से न कर के नई सोच के साथ काम शुरू करेंगे। जिस कारण शुरु में परिवार वालों के रोष का सामना करना पड़ेगा पर धीरे-धीरे उनको भी समझ आ जाएगा की परिवर्तन हर क्षेत्र में आवश्यक है।
उपाय- जौं जल में प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आप के प्रभावशाली व्यक्तितिव से आकर्षित हो सकते हैं। उच्च अधिकारी आप की वाक्पटुता और कुशल नेतृत्व से प्रभावित होंगे और आपकी पदोन्नति के लिए सिफारिश करेंगे।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन भर आलस से भरा रहेगा, जिस के चलते कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को भी पूर्ण कर पाने में असक्षम रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में असमंजस्य की स्थिति बनी रहेगी। कुछ अनचाहे खर्चें परेशान कर सकते हैं।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। दिन भर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि और विवेक से मुश्किल समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। संतान का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा, जो आपकी परेशानी का सबब बन सकता है।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसको ध्यानपूर्वक पढ़ ज़रूर लें। अचल संपत्ति पर चले आ रहे पुराने विवाद का आज समाधान हो सकता है।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन नये संपर्क स्थापित करने के लिए उपयुक्त है। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। किसी बात को लेकर मन विचलित रहेगा।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News