आज का राशिफल 20 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 05:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। भविष्य सम्बन्धी योजनाओं को बनाने में पिता का सहयोग मिलेगा। योजनाबद्ध तरीकों से काम करने से लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी। आपके रुतबे से लोग प्रभावित होंगे।
उपाय-  सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम रहेगा। डूबा हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना है। आज के दिन सोच-समझ कर व्यवसाय में निवेश किया जा सकता है, लाभ की प्राप्ति होगी।
उपाय- नदी में चावल प्रवाह करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की सम्भावना है। साझेदारी में नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बच्चों की संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ बात के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। आप की सही बोली गयी बात को भी गलत समझा सकता है।
उपाय- घर में ख़राब इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार में अपनी बुद्धि का परिचय देते हुए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा। आप अपनी वाक शक्ति से अपने आस-पास के सभी लोगों को प्रभावित करेंगे।
उपाय- हरी घास गाय को खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पत्नी और माता के बीच किसी बात को ले कर बहस हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। घर में कोई कीमती वस्तु के न मिलने के कारण परेशान होंगे पर चिंता न करें शाम तक वो वस्तु आपको घर में ही मिल जायेगी।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज के दिन किसी बात को लेकर मन अशांत हो सकता है। धार्मिक स्थल पर जा कर मन की शांति मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल कम देखने को मिलेगा।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। लेन-देन के कार्यों में सावधानी बरतें, जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णयों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य को ले कर परेशान हो सकते हैं।
उपाय- शनिवार को व्रत रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। आय में वृद्धि हो सकती है। पुराने रुके कार्यों में गति आएगी और शीघ्रता पूर्वक आप उनको पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News