amarnath yatra special train: अमरनाथ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 08:13 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जैतो (पराशर): रेल मंत्रालय ने रेल यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए जबलपुर जंक्शन व श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच अमरनाथ यात्रा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार ट्रेन संख्या  01707 जबलपुर जंक्शन से प्रत्येक सोमवार 2 सितम्बर से 28 अक्तूबर तक और ट्रेन संख्या 01708 श्री माता वैष्णो देवी  कटड़ा से प्रत्येक मंगलवार को 3 सितम्बर से 29 अक्तूबर तक चलेगी। 

इस ट्रेन का ठहराव कटनी, मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर जंक्शन, मुरेना, आगरा कैंट, मथुरा, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी व तुषार महाजन स्टेशन पर दोनों दिशाओं में होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News