Amarnath Yatra Registration 2026 : अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से अग्रिम पंजीकरण

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 08:27 AM (IST)

जम्मू (एजैंसी): अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण देशभर में 554 बैंक शाखाओं में 15 अप्रैल से शुरू होगा। तीर्थयात्रियों के वास्ते श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने एक विस्तृत चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाई है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा का पंजीकरण और परमिट जारी किया जाना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा जो प्रत्येक निर्दिष्ट बैंक शाखा में, तीर्थयात्रा के हर मार्ग के लिए तय दैनिक कोटे के अधीन होगा।

Amarnath Yatra Registration 2026

केवल 13 से 70 वर्ष की आयु के तीर्थयात्री ही पंजीकरण के लिए पात्र होंगे। छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को तीर्थयात्रा की अनुमति नहीं होगी, भले ही उनके पास अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र हो। पंजीकरण आधार-आधारित बायोमेट्रिक ‘ई-केवाईसी’ सत्यापन के जरिए किया जाएगा, और परमिट श्राइन बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। तीर्थयात्रियों को 8 अप्रैल 2026 या उसके बाद किसी अधिकृत चिकित्सक या चिकित्सा संस्थान द्वारा जारी एक वैध अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

Amarnath Yatra Registration 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News