Amarnath Yatra 2026: ‘छड़ी मुबारक’ पूजन के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2026 सम्पन्न

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 11:29 AM (IST)

श्रीनगर/जम्मू (कमल): बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में भगवान शिव की पवित्र गदा, ‘छड़ी मुबारक’ पूजन के साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2026 अधिकारिक रूप से सम्पन्न हो गई। रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर छड़ी मुबारक के मुख्य संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि की अगुवाई में साधुओं के दल ने परम्परा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र गुफा में पूजा की। यह पवित्र गदा श्रीनगर के दशनामी अखाड़े से चलकर पहलगाम, चंदनवाड़ी, शेषनाग और पंचतरणी होते हुए गुफा तक पहुंची थी।

उससे पहले महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में भगवान शिव की पवित्र गदा ‘छड़ी मुबारक’ शुक्र की की सुबह तड़के मुख्य गुफा मंदिर पहुंची। वहां विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद आधिकारिक रूप से यात्रा के समापन की घोषणा की गई। 57 दिनों तक चलीयह पवित्र यात्रा इस साल 3 जुलाई 2026 को शुरू हुई थी। इस साल 4.8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की पवित्र गुफा की यात्रा की।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari