Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से आई बस पर 20-25 लोगों ने किया हमला, फायरिंग में एक घायल

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 06:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पटियाला (बलजिन्द्र): श्री अमरनाथ यात्रा से आई बस को सनौरी अड्डा में घेर करके 2 दर्जन के लगभग व्यक्तियों ने हमला कर दिया और कई यात्रियों की मारपीट की। इस हमले में गोलियां भी चली और मोहन अरोड़ा नाम का नौजवान जख्मी हो गया, जिसको सरकारी राजेन्द्रा अस्पताल में इलाज के 
लिए भर्ती करवाया गया।

मोहन अरोड़ा ने बताया कि कुछ दिन पहले श्री अमरनाथ यात्रा के लिए राजू प्रधान एक बस लेकर गए थे और रास्ते में राजू प्रधान का बस में साथ गई महिला के साथ विवाद हुआ था। आज जब वह वापस पटियाला पहुंचे तो राजू प्रधान ने पहले ही 20-25 व्यक्तियों को बुलाया हुआ था और उन्होंने आते ही लोगों से मारपीट शुरू कर दी। यहां तक कि महिलाओं के भी थप्पड़ मारे।

अब 44 दिन मंगल देंगे डबल खुशियां

Sawan ka mahina: इस पूजा विधि से हर मनोकामना पूरी करेंगे ‘महादेव’

Guru Purnima: भगवान भी जाते हैं गुरु की शरण में...

आज का पंचांग- 12 जुलाई, 2024

Anant-Radhika Ambani Wedding: आज इन शुभ योगों में होगा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का विवाह,  जानें 12 जुलाई का दिन क्यों है खास ?

आज का राशिफल 12 जुलाई, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (12th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 12 जुलाई - नजरें मिली दिल धड़का

मोहन अरोड़ा बताया कि उस पर किरपानों के साथ हमला करके घायल कर दिया गया। मोहन अरोड़ा ने बताया कि हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं। यह गोलियां हरप्रीत सिंह ने चलाईं और उसने हरप्रीत सिंह के हाथ में रिवाल्वर पकड़ा हुआ देखा था। 

मोहन अरोड़ा के मुताबिक हमलावरों में राजू प्रधान के अलावा उसका लड़का गौरव, हरप्रीत सिंह मुख्य तौर पर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा से आए श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा मारपीट की गई। दूसरी तरफ सरकारी राजेन्द्रा अस्पताल पहुंचे थाना कोतवाली के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हरजिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि उनको झगड़े सम्बन्धित सूचना मिली है और वह व्यक्ति एम.एल.आर. ले कर और जख्मी व्यक्ति के बयान दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News