Amarnath Yatra 2023: काफिले का वाहन दीवार से टकराया, डी.एस.पी. सहित 4 जवान घायल
punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2023 - 08:19 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ऊधमपुर (दीपक/ रमेश): अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा काफिले का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार के साथ टकरा गया जिससे उसमें सवार डी.एस.पी. सहित 4 पुलिस जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जम्मू से रवाना पहले जत्थे के साथ चल रहे सुरक्षा काफिले की गाड़ियो में शामिल पुलिस की बोलैरो गाड़ी (नम्बर जे.के. 02, सी.डब्ल्यू. 4605) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार के साथ टकरा गई।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
दुर्घटना में गाड़ी में बैठे एक आई.आर. 24 बटालियन के डी.एस.पी. अजय कुमार निवासी वार्ड नंबर-1 ऊधमपुर सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के उपरांत डी.एस.पी. को बेहतर इलाज के लिए सेना अस्पताल ऊधमपुर में स्थानांतरित कर दिया गया। अन्य घायल जवानों की पहचान एयाज अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी चका, तहसील बाला, जिला डोडा, सागर पुत्र बोध राज निवासी न्यू प्लाट, जम्मू तथा मोहिंद्र सिंह पुत्र बुद्धि सिंह निवासी मादा, चिनैनी, ऊधमपुर के रूप में बताई गई है। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

