Akshaya Tritiya Bangle Festival 2026: अक्षय तृतीया के अवसर पर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने ‘बैंगल उत्सव 2026’ लॉन्च किया

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 09:32 AM (IST)

Akshaya Tritiya Bangle Festival 2026: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने अक्षय तृतीया के अवसर पर ‘बैंगल उत्सव 2026’ लॉन्च किया, जो पारंपरिक चूड़ियों को आधुनिक आत्म-अभिव्यक्ति से जोड़ता है। ‘मेरी ज़िंदगी मेरे हाथों में’ थीम पर आधारित यह अभियान युवाओं की स्वतंत्र सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को दर्शाता है। अभियान फिल्म हाथों के हाव-भाव के जरिए व्यक्तित्व और सपनों की कहानी कहती है।

इस कलैक्शन में सोने, हीरे और प्लैटिनम के 500+ डिज़ाइन शामिल हैं, जो पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक स्टाइल का मिश्रण हैं। महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए ‘अहम्’ लाइन भी पेश की गई है। 

अक्षय तृतीया के मौके पर कंपनी आकर्षक ऑफर्स दे रही है, जैसे हीरे पर 20 प्रतिशत तक छूट और मेकिंग चार्जेस पर 75 फीसदी तक की छूट। 85 वर्षों की विरासत के साथ सेंको भारत में प्रमुख ज्वैलरी ब्रांड है, जिसकी मजबूत बाजार उपस्थिति और लगातार बढ़ती बिक्री इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News