आज का राशिफल- 28 अगस्त 2026
punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 10:04 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज और परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलें। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आज सिर दर्द हो सकता है, ध्यान रखें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अचानक घर पर कोई करीबी रिश्तेदार मिलने आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटके काम आज गति पकड़ सकते हैं। धन से जुड़े कार्यों में सतर्क रहने की ज़रूरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में परिवार का सहयोग मिल सकता है। व्यापार के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने जाने का प्लान बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में प्यार बना रहेगा। थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। जो लोग काम की तलाश कर रहे हैं, उन्हें पसंद की कंपनी में काम मिल सकता है। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। किसी बाहर वालें की बातों में आकर खुद का नुकसान करने से बचें। आज हल्का बदन दर्द रह सकता है, आराम करें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। आज बाहर का खाना खाने से बचें, नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। युवाओं की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। घर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ बैठकर पुरानी योजना पर दोबारा विचार कर सकते हैं। प्रेम जीवन में अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। फालतू के खर्चों को कम करने की ज़रूरत हैं। सेहत सही रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में काम के तरीके बदलने की ज़रूरत पैदा हो सकती है। नौकरीपेशा जातक कामकाज में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर असर हो सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। रिश्ते में छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहना आपके पक्ष में रहेगा। आज थकावट महसूस हो सकती है, सेहत सही रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। सिंगल जातक पहली ही नज़र में किसी को दिल दे बैठेंगे। युवा खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। पर्याप्त पानी पीते रहें और दिनचर्या में लापरवाही न करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी की सहायता से ज़रूरी काम निपट सकते हैं। सामाज में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। मूवी देखने जाने का प्लान बन सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत हो सकता है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।
