Daily horoscope : शिव जी की कृपा से खुलेंगे तरक्की के द्वार, इन राशियों की झोली में आएंगी खुशियां

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 11:24 AM (IST)

मेष : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा, कोई स्कीम प्रोग्राम भी मेच्योर होगा।

वृष:  पेट के मामले में अटैंटिव रहना सही रहेगा, खान-पान में बद परहेजी न करें, किसी के झांसा में भी न फंसना चाहिए।

मिथुन: कारोबारी कामों में कदम बढ़त की तरफ, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कुछ न कुछ बेहतरी जरूर होगी।

कर्क : टैंस, डिस्टर्ब तथा परेशान मन के कारण आप किसी भी काम को आगे बढ़ाने की हिम्मत न कर सकेंगे, सफर भी न करें।

सिंह : धार्मिक तथा सामाजिक कामों में रुचि, कारोबारी प्लानिंग तथा दौड़-धूप बेहतर रिजल्ट देगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कन्या : कोर्ट-कचहरी में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, आप  आम तौर पर दूसरों पर हावी, प्रभावी रहेंगे।

आज का राशिफल- 24 अगस्त 2026

लव राशिफल 24 अगस्त- मेरा दीवानापन तेनु करु पागल

Tarot Card Rashifal (24th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
 
आज का राशिफल 24 अगस्त, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Aaj Ka Good Luck ( 24th August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हिम्मती-उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।

वृश्चिक:  सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने, अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी।

धनु : व्यापार, कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मकर: सितारा नुकसान परेशानी वाला, इसलिए लिखत-पढ़त तथा लेन-देन के काम सावधानी के साथ करने ठीक रहेंगे।

कुंभ: टीचिंग, कोचिंग, पुस्तक प्रकाशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी, मैडीसिन का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

मीन : सरकारी, गैर-सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग सॉफ्ट कंसिडरेट रहेंगे, शत्रु भी कमजोर रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News