Daily horoscope : आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ
punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 10:31 AM (IST)
मेष : सितारा सेहत के लिए कमजोर, मर्यादित खान-पान करना सही रहेगा, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।
वृष: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, जोर लगाने पर कामयाबी मिलेगी, मगर घरेलू मोर्चे पर परेशानी-तनातनी रहेगी।
मिथुन: शत्रु नुकसान पहुंचाने तथा परेशान करने के लिए कोई न कोई बहाना तलाशता रह सकता है, सफर भी न करना बेहतर रहेगा।
कर्क : संतान न तो जरूरत के मौके पर साथ खड़ी होगी और न ही साथ देगी, सोच-विचार में भी नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी।
सिंह : न तो अदालत में जाएं और न ही किसी अदालती काम को हाथ में लें, क्योंकि सितारा फेवरेबल नहीं है।
कन्या : कामकाजी साथी न तो साथ देेंगे और न ही आपकी बात ध्यान से सुनेंगे, मन भी अशांत सा रहेगा।
आज का राशिफल 20 अगस्त, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Tarot Card Rashifal (20th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
लव राशिफल 20 अगस्त- भीगी भीगी रातों में, मीठी मीठी बातों में
Aaj Ka Good Luck (20th August 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
तुला: न तो कारोबारी टूर करें और न ही कारोबारी काम बेध्यानी से करें, उधारी में भी न फंसें।
वृश्चिक: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोई भी यत्न अनमने मन के साथ न करें, मन बेकार के कामों की तरफ भटकेगा।
धनु : चूंकि सितारा उलझनों, झमेलों को जागृत रखने वाला है, इसलिए ध्यान रखें कि आपकी प्लानिंग न उखड़-बिगड़ जाए।
मकर: मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन, मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
कुंभ: सरकारी कामों के लिए सितारा ढीला है, इसलिए किसी न किसी बाधा-मुश्किल के उभरने का डर रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
