आज का राशिफल- 12 अगस्त 2026
punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 10:12 AM (IST)
आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 12 अगस्त 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास श्रावण तिथि अमावस्या नक्षत्र अश्लेषा रहेगा, आज का योग है व्यतीपात और करण चतुष्पाद। आज के खास दिन पर सूर्य कर्क राशि में रहेंगे और चंद्र कर्क राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से दोपहर 02 बजकर 08 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज के पर्व, दिवस तथा त्यौहार- हरियाली अमावस्या और सूर्य ग्रहण।
आज का महा उपाय- शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज घर के बड़ों की बात को नज़रअंदाज़ न करें। बिज़नेस में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव पहले से कम हो सकता है। घर खर्च बढ़ सकता है। कामकाज के चलते किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार करने वालों को समझदारी से काम लेने की ज़रूरत है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक मिले निमंत्रण के लिए दिन की योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। अटके हुए काम आज गति पकड़ सकते हैं। आज हल्का भोजन करना आपकी सेहत के लिए बेहतर रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार के सिलसिले में विदेश जाने का सोच सकते हैं। रोज़गार की तलाश कर रहे जातकों को पसंद का काम मिल सकता है। घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का तबादला हो सकता है। साझेदारी का व्यापार करने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। तेज रोशनी में अधिक समय बिताने से आंखों को परेशानी हो सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आध्यात्मिक कार्यों में मन लग सकता है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे पढ़ लें। मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। रात को पर्याप्त नींद लेना आपके लिए अच्छा रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कामकाज का बोझ पहले से कम हो सकता है। युवा जिस काम के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, वह आज पूरा हो सकता है। रोज़गार के लिए दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए संकेत लेकर आ सकता है। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। घर में किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है, अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की सेहत का ख्याल रखें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के दौरान किसी वरिष्ठ व्यक्ति से परिचय हो सकता है, जिसका फायदा आने वाले समय में हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। बहुत अधिक मीठे पेय लेने से बचें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी जिम्मेदारी किसी और के साथ साझा करनी पड़ सकती है। घर की सफाई या सामान को व्यवस्थित करने में दिन का कुछ समय निकल सकता है। भविष्य की किसी योजना के लिए धीरे-धीरे धन अलग रखने का विचार अच्छा रहेगा। लगातार मोबाइल देखने के बीच आंखों को आराम दें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। कामकाज में किसी नए व्यक्ति की कार्यशैली से आपको कुछ सीखने को मिलेगा। घर खर्च बढ़ सकता है। किसी मित्र के साथ लंबी बातचीत आपको पुराने तनाव से बाहर निकाल सकती है। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी शुभ अवसर की तैयारी को लेकर चर्चा शुरू होगी। कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। आज थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
