आज का राशिफल- 30 जुलाई 2026

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 12:09 PM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज अधिक काम के चलते भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। व्यापार में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज बाहर के खाने से परहेज़ करें, सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। उधार पर लिया पैसा आज वापिस कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपसी समझ पहले से बेहतर हो जाएगी। माता पिता के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में मेहमान दस्तक दे सकते हैं। मित्रों के साथ समय बिताकर मन हल्का महसूस करेंगे। बिज़नेस में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। सिंगल जातक पहली ही नज़र में किसी को दिल दे बैठेंगे। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ने की संभावना है। सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा आगे जाकर मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगा। पर्याप्त पानी पीते रहें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रभावशाली साबित हो सकता है। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। घर में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहने की ज़रूरत है। कमर और गर्दन का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। व्यापार में लाभ बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में विश्वास और गहरा होगा। तली-भुनी चीज़ों से दूरी बनाए रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीद से बेहतर साबित हो सकता है। लंबे समय से चल रही किसी चिंता का समाधान मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में परिवार का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। नियमित समय पर भोजन करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई सीख लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। यात्रा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पर्याप्त नींद लेना आपके लिए जरूरी रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति का मार्ग खोल सकता है। व्यापार में रुकी हुई योजना दोबारा गति पकड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। हल्का व्यायाम आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सही समय पर रंग ला सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अधिक तनाव लेने से बचें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों का संदेश लेकर आएगा। करियर में आगे बढ़ने का कोई नया रास्ता खुल सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। किसी करीबी की सलाह भविष्य में लाभ पहुंचाएगी। मौसम में बदलाव के चलते खांसी जुकाम हो सकता है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News