आज का राशिफल- 16 जुलाई 2026

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 08:29 AM (IST)

आज का पंचांग- आज दिन है गुरुवार का दिनांक 16 जुलाई 2026 शुक्ल पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि द्वितीया नक्षत्र अश्लेशा रहेगा, आज का योग है सिद्धि और करण तैतिल। आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र कर्क राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक। आज का दिशाशूल दक्षिण की तरफ रहेगा। तो फिलहाल दक्षिण दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का विशेष- जगन्नाथ रथयात्रा और कर्क संक्रान्ति

आज का महा उपाय- भगवान गणेश को 21 दुर्वा घास की गाठें अर्पित करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बदलाव की नई शुरुआत लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर किसी चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक पूरा करने से आपकी अलग पहचान बन सकती है। विद्यार्थियों को नई दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। यदि कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ विचार-विमर्श करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। थकान से बचने के लिए समय पर आराम करें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से उत्साहजनक रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा आज वापिस मिल सकता है। व्यापार में नए उत्पाद या नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी पुराने मतभेद का समाधान हो सकता है। मीठी चीज़ों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापारियों की आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर ध्यान देने की ज़रूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। साझेदारी के व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बच्चे आज कुछ नया सीखने में रुचि दिखा सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सख्त निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेने की ज़रूरत है। व्यापार करने वालों की डील किसी बात के चलते फंस सकती है। आज सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं से भरपूर रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। व्यापार में ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। पहले से निवेश किया पैसा आज वापस मिल सकता है। घर में बड़े भाई या बहन के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। नवविवाहित जोड़े को साथ में समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए आत्मविश्वास का संदेश लेकर आएगा। लंबे समय से रुकी हुई योजना को दोबारा शुरू करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बन सकता है। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। अधिक तला-भुना भोजन खाने से बचें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला रहेगा। किसी सरकारी प्रक्रिया में सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है। परिवार में बड़े सदस्यों का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। सेहत के लिए नियमित सैर करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई पहचान बनाने वाला साबित हो सकता है। नौकरी में आपके विचारों की सराहना हो सकती है। कारोबार में आधुनिक तकनीक अपनाने से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। प्रेमी के साथ नोक-झोंक हो सकती है। सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहेगा। किसी अधूरे कार्य को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में लिया गया संतुलित निर्णय भविष्य को मजबूत करेगा। परिवार के साथ धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आज हल्का बुखार महसूस हो सकता है, इसलिए सेहत का विशेष ख्याल रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News