आज का राशिफल- 11 जुलाई 2026
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 09:08 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में किसी नए और आधुनिक प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। आज सिरदर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से बिजनेस में कोई बड़ा वित्तीय जोखिम उठाने से पहले सोच-विचार कर लें। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।बाहर का जंक फूड खाने से बचें, पेट खराब हो सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। जॉब बदलने का सोच रहे हैं तो नए अवसर देख सकते हैं। विदेश जाने की सोच रहे हैं तो घर पर बात कर सकते हैं। लव पार्टनर से अपने दिल की बात खुलकर कह सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। माता-पिता के साथ किसी ज़रूरी बात पर चर्चा कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में जल्दबाज़ी करना भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा धन लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में थोड़ा-बहुत मनमुटाव पैदा हो सकता है। निवेश करने से पहले सारी ज़रूरी जानकारी प्राप्त कर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत सही रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिलने के योग हैं। कामकाज के चलते छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम को परिवार के साथ खाना खाने बाहर जा सकते हैं। पर्याप्त नींद लेने की ज़रूरत है, नहीं तो सेहत खराब हो सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। साझेदारी के काम में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आएगा। किसी रुके हुए सरकारी कार्य में प्रगति हो सकती है। परिवार के बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया निर्णय फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। किसी प्रिय मित्र से महत्वपूर्ण सलाह प्राप्त हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आज हल्का बुखार आ सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन योजनाओं को साकार करने वाला रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। बचत पर ध्यान देने से भविष्य सुरक्षित होगा। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन सफलता के नए द्वार खोलने वाला हो सकता है। व्यापार में नए संपर्क भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे। किसी शुभ समाचार से घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
मीन राशि वालों आज का दिन सुखद अनुभव लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच की सराहना होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
