आज का राशिफल-  8 जुलाई 2026

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 08:36 AM (IST)

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का दिनांक 08 जुलाई 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि अष्टमी नक्षत्र रेवती रहेगा, आज का योग है अतिगण्ड और करण कौलव। आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र मीन राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय- गणेश जी को बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नई सोच अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। व्यापार में नई योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। खानपान में लापरवाही न करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भविष्य में फायदेमंद रहेगी। घर में शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। बिज़नेस करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति देने वाला रहेगा। रुका हुआ कार्य अचानक पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी नई वस्तु आ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। विदेश जाने का इच्छा रखने वालों को शुभ अवसर मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का नया अवसर मिल सकता है। किसी पुराने विवाद का समाधान निकलने से राहत मिलेगी। संतान की उपलब्धि से गर्व महसूस होगा। सेहत संतुलित बनी रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा आगे चलकर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कारोबार में विस्तार की नई योजना सफल हो सकती है। परिवार के बड़े सदस्यों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन रहे हैं। किसी प्रियजन से मिली सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर हो सकती है। व्यापार में नए अवसर मिलने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दिनचर्या नियमित रखें और पर्याप्त नींद लें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News