आज का राशिफल- 5 जुलाई 2026
punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 10:09 AM (IST)
आज का पंचांग- आज दिन है रविवार का, दिनांक 05 जुलाई 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि पंचमी नक्षत्र शतभिषा रहेगा, आज का योग है आयुष्मान और करण तैतिल। आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा शाम 05 बजकर 39 मिनट से शाम 07 बजकर 23 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक। आज का दिशाशूल पश्चिम की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पश्चिम दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का महा उपाय- आज शाम घर के मुख्य द्वार के पास घी का दीपक जलाएं।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पुराने मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। संतान की उपलब्धि से गर्व महसूस होगा। मौसम के बदलाव से बचाव रखें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में बड़ा ऑर्डर या नया ग्राहक मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित सम्मान मिलेगा। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। पर्याप्त पानी पीते रहें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पैसों के लेन-देन में समझदारी से काम लेने की ज़रूरत है। आज किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात करियर में नई दिशा दे सकती है। कारोबार में विस्तार की संभावनाएं बनेंगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुकी हुई योजना पर काम शुरू हो सकता है। मित्रों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभ लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। परिवार के बड़े सदस्यों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। वाहन खरीदने का विचार आगे बढ़ सकता है। कमर और पीठ का ध्यान रखें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। कारोबार में नई तकनीक अपनाने से लाभ होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
