Daily horoscope : आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते
punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 10:13 AM (IST)
मेष : जिस काम के लिए यत्न करेंगे या सोच-विचार करेंगे उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी, शत्रु भी आपके समक्ष टिक न सकेंगे।
वृष: आम सितारा मजबूत जो आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, शुभ कामों में ध्यान, इरादों में मजबूती।
मिथुन: पेट के प्रति अटैन्टिव रहें, खान-पान में उन चीजों को कम यूज करें जो आपकी तबीयत को सूट न करती हों।
कर्क : कारोबारी कामों की दशा संतोषजनक, सफलता साथ देगी हर मामले के प्रति दोनों पति-पत्नी की एक जैसी सोच-अपरोच रहेगी।
सिंह : मन डावांडोल तथा असमंजस में रहेगा, इसलिए आप न तो कोई फैसला ले सकेंगे और न ही किसी काम को आगे बढ़ा सकेंगे।
कन्या : धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, यत्न करने पर प्लानिंग-प्रोग्रामिंग भी कुछ आगे बढ़ेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।
तुला: जमीनी कामों को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, वैसे भी हर मोर्चा पर आप हावी, प्रभावी रहेंगे।
वृश्चिक: मित्रों, कामकाजी साथियों के साथ मेल-जोल फ्रूटफुल रहेगा, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे, मगर पांव फिसलने का डर।
धनु : सितारा धन लाभ वाला, कामकाजी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग, टूरिंग भी लाभ देगी, कोई कारोबारी बाधा-मुश्किल भी हटेगी।
मकर: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।
कुंभ: चूंकि सितारा उलझनों, झमेलों वाला है, इसलिए कोई भी नया यत्न शुरू न करें, क्योंकि उसके सिरे चढ़ने की आशा न होगी।
मीन : टीचिंग, कोचिंग, स्टेशनरी, प्रकाशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी, डैकोरेशन का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari