आज का राशिफल- 20 जून 2026
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 08:24 AM (IST)
आज का पंचांग- आज दिन है शनिवार का, दिनांक 20 जून 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास ज्येष्ठ तिथि षष्ठी नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा, आज का योग है वज्र और करण तैतिल । आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र सिंह राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा सुबह 08 बजकर 53 मिनट से सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक। आज का दिशाशूल पूर्व की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पूर्व दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का महा उपाय- आज काले कौवे को रोटी खिलाएं।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार में मित्रों का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को यात्रा से नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी साबित हो सकती है। संतान से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज सिरदर्द हो सकता है, ख्याल रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ हो सकता है। सिंगल जातक आज पहली ही नज़र में किसी को दिल दे बैठेंगे। ऑफिस के काम में किसी बड़े अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। बाहर के खाने से परहेज़ रखें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। किसी पुराने निवेश से मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक रहेगा। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है, सेहत का ख्याल रखें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज अचानक से धन लाभ होने के योग हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में दिमाग से काम लेने की ज़रूरत है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। विदेश से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। बिज़नेस में कोई डील साइन हो सकती है। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन बढ़िया रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कारोबार में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
