आज का राशिफल- 16 जून 2026

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 07:44 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में  फैसला आपके हक में हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को संभलकर रहने की ज़रूरत है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले सही रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी से सलाह ज़रूर कर लें। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों को मुनाफा हो सकता है। युवाओं को अपनी मंजिल पाने के लिए थोड़ी और कोशिश करने की ज़रूरत है। आज संतान की सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने का सोच रहे हैं तो उसके लिए समय अच्छा है। सिंगल जातक आज किसी खास से अपने मन की बात बोल सकते हैं। आज बाहर का खाना न खाएं, पेट दर्द हो सकता है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार के लिए घर के बड़ों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की करने के नए मौके मिल सकते हैं। किसी भी बाहर वाले से अपनी बातें शेयर न करें। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। प्रेमी के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। खुद का काम कर रहे जातकों के साथ नए लोग जुड़ सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाकर चलें। व्यापार में आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों से किसी बात पर बहस हो सकती है। आज किसी से भी अपने विचार व्यक्त न करें। लंबे समय से वाहन लेने का सोच रहे हैं तो उसके लिए समय ठीक रहेगा। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातकों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। जिस कार्य की समझ न हो उस कार्य को करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों पर काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है, ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को परिजनों का सहयोग मिल सकता है।नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। बच्चे कुछ नया सीखने का मन बना सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चे अपने दिल की बात माता-पिता से बोल सकते हैं। घर में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बाहर के खाने से परहेज़ करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News